👁 0 views Views
आंगनबाड़ी कार्यकत्री के साथ मारपीट के मामले में मुकदमा दर्ज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र के गांव माधापुर निवासी आंगनवाड़ी कार्यकत्री ने आरोप लगाया है कि गांव निवासी युवक उसे काफी दिन से परेशान कर रहा है जिसने 28 जुलाई को आंगनबाड़ी केंद्र पर पहुंचकर उसके साथ अभद्रता की और विरोध करने पर पिटाई की। आरोपी रोहन ने रास्ते में उसकी पुत्रवधू के साथ भी अभद्रता की। विरोध करने पर तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
Mummy’s Kitchen लाए हैं टिफिन सर्विस : 9358234622

































