
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला किला कोना में दुकानदार को गाली गलौज का विरोध करने पर व्यक्ति ने जमकर पीटा जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कोटला सादात के रहने वाले कमरुद्दीन ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि उसकी काली मस्जिद के नीचे किलकोना मोहल्ला गढ़ गेट पर एक बिजली की एक दुकान है। आरोप है कि 11 सितंबर की रात आठ बजे किला कोना मोहल्ले की चेना वाली गली का निवासी खालिद उसकी दुकान पर पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर खालिद ने उसके साथ मारपीट की जिससे वह घायल हो गया। शोर मचाने पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी और मौके से फरार हो गया।
हापुड़: दिल्ली रोड पर खुल गया 99 स्टोर हापुड़ सदर बाज़ार, सारा माल 99/- में


































