हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव सदरपुर निवासी संजय के खिलाफ बुलंदशहर के देहात कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि बिना तलाक के उसने अपनी पत्नी को घर से निकाल दिया और दूसरा विवाह कर लिया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
बुलंदशहर के आवास विकास द्वितीय निवासी महिला बबली ने बताया कि उसका विवाह 20 साल पहले संजय के साथ हुआ था। पीड़िता के दो पुत्र हैं। आरोप है कि उसका पति पिछले कुछ समय से गलत व्यवहार कर रहा है जिसका एक अन्य महिला से अवैध संबंध भी है। घर से निकाले जाने के बाद पीड़िता बुलंदशहर पहुंची और पुलिस को मामले से अवगत कराया। बुलंदशहर पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए संजय के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
ये भी पढ़ेः एके चौधरी, हापुड़ ट्रेनिंग व रम्भा ट्रेनिंग ड्राइविंग स्कूल की मान्यता समाप्त
https://ehapurnews.com/recognition-of-ak-choudhary-hapur-training-and-rambha-training-driving-school-terminated/
CHRISTMAS OFFER: एस. ए. इंटरनेशनल स्कूल में एडमिशन पर 40% की छूट: 9258003065

































