
बाइक पार्किंग विवाद मामले में मुकदमा दर्ज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली पुलिस ने मोहल्ला मजीदपुरा में बाइक पार्किंग विवाद में हुई झड़प के मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
ज्ञात हो कि मामला 29 जनवरी का है जब मोहल्ला निवासी अनस और शाहरुख के बीच बाइक खड़ी करने को लेकर विवाद हो गया था। समझौते के लिए अनस अपने पिता शौकीन के साथ शाहरुख के घर पहुंचा जहां मोहल्ले के कुछ लोग मौजूद थे। शाहरुख ने अचानक दानिश और सुल्तानपुरी दिल्ली निवासी आमिर तथा कुछ अज्ञात लोगों के साथ मिलकर उन पर हमला कर दिया था। बीच बचाव करने आए मोबिन को भी आरोपियों से नहीं बख्शा। इस दौरान तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। स्थानीय लोगों की मदद से पीड़ितों को बचाया गया।
पीड़ित पक्ष का आरोप है कि आरोपियों ने घर में घुसकर गाड़ी को क्षतिग्रस्त भी किया। जान से मारने की धमकियां देकर फरार हो गए। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
अब घर बैठे कराएं डॉ. लाल पैथ लैब्स से जांच: 9458757038, 9045959419

























