
82 लाख रुपए की बैटरी की हेराफेरी के मामले में मुकदमा दर्ज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र की रिलायंस रोड पर स्थित एक्साइड सर्विस सेंटर और गोदाम में 82 लाख रुपए की बैटरी की हेराफेरी का मामला सामने आया है। प्रबंधक की तहरीर पर पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्रबंधक नितिन शर्मा ने बताया कि दिसंबर 2023 से गणेश केयरिंग कॉर्पोरेशन एक्साइड इंडस्ट्रीज लिमिटेड का सीएफए संचालन कर रहा है। हाल ही में स्टॉक जांच के दौरान पाया गया कि 13,500 बैटरी गायब है जिनकी कीमत 82 लाख रुपए बताई जा रही है। पूछताछ में कर्मचारी मनीष कुमार ने स्वीकार किया कि उसने शुभम शर्मा, दीप, राहुल राठी के साथ मिलकर कागजातों में हेराफेरी कर गड़बड़ी की है। इसके बदले में उसे रकम भी दी गई थी। पीड़ित की तहरीर आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
The Raymond Shop से उठाएं 50% तक सेल का फायदा: 9149331926





























