👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ जिला आबकारी अधिकारी द्वारा आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-3 ने देशी मदिरा दुकान छिजारसी, देशी/ विदेशी मदिरा व बीयर दुकान खेड़ा का आकस्मिक निरीक्षण किया। गोपनीय रूप से खरीदारी कराने पर देशी दुकान छिजारसी के विक्रेता को रूपया 65 रु की शराब 70 रु में बिक्री करते पाया गया। आबकारी निरीक्षक द्वारा देसी शराब दुकान छिजारसी के विक्रेता के विरुद्ध थाना पिलखुवा में आबकारी अधिनियम की धारा 64 व आईपीसी की धारा 408 के अंतर्गत प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
अवैध शराब की रोकथाम तथा देशी, विदेशी व बीयर का निर्धारित मूल्य पर बिक्री किये जाने हेतु इस प्रकार की कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।



























