
लेटरहेड का दुरुपयोग कर फर्जी अध्ययन रिपोर्ट तैयार करने पर मुकदमा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना पुलिस ने यूपीएसआईडीसी के फेस-वन में संचालित इंस्टीट्यूट फॉर इंडस्ट्रियल रिसर्च एंड टॉक्सिकोलॉजी के निदेशक की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि संस्था के कर्मचारी विवेक ने बिना अनुमति के संस्थान के आधिकारिक लेटर हेड, मोहर, हस्ताक्षर का दुरुपयोग किया और फर्जी अध्ययन रिपोर्ट तैयार की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
धौलाना यूपीएसआईडीसी के फेज वन में संचालित इंस्टीट्यूट फॉर इंडस्ट्रियल रिसर्च एंड टॉक्सिकोलॉजी के निदेशक की शिकायत पर थाना धौलाना में संस्थान के एक व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। निदेशक एनएन मिश्रा ने बताया कि संस्थान के कर्मचारी विवेक ने बिना किसी अनुमति के संस्थान के आधिकारिक लेटरहेड, मुहर और हस्ताक्षर का दुरुपयोग कर फर्जी अध्ययन रिपोर्ट तैयार की जो जालसाजी व धोखाधड़ी है। इस कृत्य से संस्थान की साख को ठेस पहुंची है। सीओ अनीता चौहान ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जा रही है।
कमल डोसा प्लाजा: मात्र ₹100 में #Unlimited छोले भटूरे: 7017570838, 7668606012



























