
👁 0 views Views
आपत्तिजनक टिप्पणी लिखकर फोटो प्रसारित करने पर मुकदमा दर्ज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली पुलिस ने आपत्तिजनक टिप्पणी लिखकर फोटो प्रसारित करने के मामले में मुकदमा पंजीकृत किया है। एक आरोपी ने कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के भाई-बहन की फोटो इंस्टाग्राम पर प्रसारित की। पीड़ित ने बताया कि 24 अक्टूबर 2024 को आरोपी आपत्तिजनक टिप्पणी लिखकर उसका और उसकी बहन का फोटो इंस्टाग्राम पर प्रसारित किया। पीड़ित ने इंस्टाग्राम पर आरोपी से इसका विरोध किया तो इस पर आरोपी हत्या की धमकी देने लगा। मामला थाने पहुंचा तो पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
VEDAM INTERNATIONAL SCHOOL: Admissions open for Play Group to Class V: 9536100111 || By Bhagatji Educational Trust






























