👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना कोतवाली क्षेत्र में एक युवक मोहल्ला किशनगंज में स्थित फोटो स्टूडियो का कैमरा वीडियोग्राफी करने के उद्देश्य से ले गया लेकिन वापस नहीं लौट आया जिसके बाद पुलिस ने एक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आपको बता दें कि पिलखुवा के मोहल्ला किशनगंज निवासी प्रदीप शर्मा पुत्र प्यारेलाल शर्मा ने हापुड़ नगर के मोहल्ला कन्हैया पुरा निवासी अंकित सागर उर्फ अभिषेक सागर पुत्र चंद्रभान सागर को एक कैमरा वीडियोग्राफी करने के लिए दिया। अभिषेक पर आरोप है कि उसने कैमरा वापस नहीं लौटाया। इसके बाद प्रदीप की तहरीर पर पुलिस ने अभिषेक के खिलाफ धारा 406 के तहत मुकदमा दर्ज किया है।



























