दुकान बेचने के बहाने लाखों रुपए ऐंठने के मामले में मुकदमा दर्ज










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात पुलिस ने हापुड़ की स्वर्गआश्रम रोड पर स्थित दुकान दीक्षा प्रिंटर्स को बेचने के बहाने पैसे ऐंठने के मामले में चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 420, 406, 504 व 506 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि दुकान बेचने के बहाने एक महिला से 18 लाख 36 हजार रुपए वसूले गए लेकिन बैनामा कराने से इंकार कर दिया।


हापुड़ के मोहल्ला शक्ति नगर निवासी ममता देवी पत्नी दिगंबर जैन का आरोप है कि इंद्रलोक कॉलोनी निवासी रूबी पत्नी अरुण मित्तल, रूबी का बेटा गगन मित्तल उसके यहां किराएदार के रूप में तीन-चार वर्षों रहे जिन्होंने बताया कि उनकी दीक्षा प्रिंटर्स के नाम से मोदी जनाना अस्पताल के सामने वाली मार्केट में एक दुकान है जिसे वह बेचना चाहते हैं। 20 लाख रुपए में सौदा तय हुआ।


महिला ने 18 लाख 36 हजार रुपए आरोपियों को अलग-अलग तारीखों पर दे दिए। जब महिला ने बैनामे की बात कही तो आरोपियों ने 50 हजार रुपए का एक चेक दिया जो बाउंस हो गया। जब महिला ने सख्ती से तगादा किया तो आरोपियों ने गाली-गलौज कर महिला के साथ गाली गलौज की। पीड़िता की तहरीर के आधार पर हापुड़ देहात पुलिस ने अरुण मित्तल पुत्र ईश्वर दयाल, अरुण की पत्नी रूबी, पुत्र गगन समेत श्यामेंद्र निवासी गांव वझीलपुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

फंगल (दाद), बालों का झड़ना, चर्म रोग, गुप्त रोग आदि, महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457

श्रद्धेय स्व. श्री राज कृपाल जी पंचम पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि

 







Related Posts

85 लाख की लूट में वांछित बदमाश पर 20 हजार रुपए का इनाम घोषित

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन / रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली ने पंजीकृत अभियोग में वांछित, फरार चल रहे शातिर अभियुक्त पर पुरस्कार घोषित किया…

Read more

एक युवक तालिबानी सजा देने पर तीन भेजे जेल

🔊 Listen to this एक युवक तालिबानी सजा देने पर तीन भेजे जेलहापुड, सीमन (ehapurnews.com):मोबाइल चोरी के शक में एक युवक को जंगल में ले जाकर मुर्गा बनाकर सजा देने…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

85 लाख की लूट में वांछित बदमाश पर 20 हजार रुपए का इनाम घोषित

85 लाख की लूट में वांछित बदमाश पर 20 हजार रुपए का इनाम घोषित

एक युवक तालिबानी सजा देने पर तीन भेजे जेल

एक युवक तालिबानी सजा देने पर तीन भेजे जेल

श्री सनातन धर्म सभा हापुड़ के वार्षिकोत्सव पर होगा संकीर्तन, निकलेगा नगर संकीर्तन

श्री सनातन धर्म सभा हापुड़ के वार्षिकोत्सव पर होगा संकीर्तन, निकलेगा नगर संकीर्तन

हापुड़ के दो नेताओं ने डिप्टी सीएम से की मुलाकात

हापुड़ के दो नेताओं ने डिप्टी सीएम से की मुलाकात

शहीद जवान को दी श्रद्धांजलि

शहीद जवान को दी श्रद्धांजलि

जिला पंचायत चुनाव में ज्ञानेन्द्र त्यागी वार्ड -9 से होगे प्रत्याशी

जिला पंचायत चुनाव में ज्ञानेन्द्र त्यागी वार्ड -9 से होगे प्रत्याशी
error: Content is protected !!