
बाइक सवार दंपती को पीटने के मामले में मुकदमा दर्ज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के निजामपुर में एक गाड़ी बाइक के पास से होकर गुजरी। इस दौरान बाइक अनियंत्रित हो गई जिसके बाद बाइक सवार ने मामले की शिकायत कार चालक से की तो उसने पति-पत्नी को जमकर पीटा। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज किया है।
पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के गांव कस्तला कासमाबाद निवासी अभिषेक उपाध्याय ने बताया कि गुरुवार को वह अपनी पत्नी प्रियंका उपाध्याय के साथ बाइक पर सवार होकर गांव निजामपुर स्थित एक मिठाई की दुकान के पास से निकलकर अपने घर लौट रहे थे। तभी दूसरी तरफ से एक गाड़ी आई जिसने बाइक के बिल्कुल पास से गाड़ी निकाली जिससे बाइक अनियंत्रित हो गई। विरोध करने पर कार सवार भरा तोमर निवासी निजामपुर ने प्लास्टिक पाइप से बाइक सवार पति-पत्नी पर हमला कर दिया जिससे पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने मामले में भूरा तोमर पर मुकदमा दर्ज किया है।
एक घर हो अपना…. अब पूरा होगा सपना… संपर्क करें: 9756129288 पर































