
हत्या का प्रयास करने व रंगदारी मांगने के मामले में मुकदमा दर्ज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पुलिस अधीक्षक के आदेश पर पिलखुवा पुलिस ने दो नामजद समेत तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि आरोपियों ने जान से मारने का प्रयास किया और 10 लाख रुपए की रंगदारी मांगी।
मोहल्ला मठमलियान निवासी पुनीत गोयल ने थाने में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि उसने 5 बीघा पुश्तैनी कृषि भूमि को 18 वर्ष पूर्व प्लाटिंग कर बेच दिया था। उसके बराबर में पूर्न सैनी की भी भूमि थी जो पिछले चार महीने से अपनी भूमि बता रहा है और उसने मामले की शिकायत एसडीएम से भी की थी। पैमाइश के दौरान भूमि उसकी नहीं हुई। आरोप है कि पूरन सैनी भूमि को अपना बता रहा है और 10 लाख रुपए के रंगदारी मांग रहा है। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर पुलिस ने सर्वोदय नगर निवासी पूरन सैनी और न्यू आर्य नगर निवासी मूलचंद समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
ऑफर: ई रिक्शा मात्र 35000 की डाउन पेमेंट पर, साथ में पाए एलईडी, आरओ, मिक्सर या वाशिंग मशीन: 7906867483

































