
👁 0 views Views
भतीजी के साथ दुष्कर्म के मामले में चाचा पर मुकदमा दर्ज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग भतीजी के साथ चाचा ने दुष्कर्म किया है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया है। बच्ची की मां के अनुसार एक महीने पूर्व चाचा ने भतीजी के साथ दुष्कर्म किया था। भतीजी को अकेली पाकर चाचा ने यह घिनौनी हरकत की। दो अगस्त की रात करीब 8:00 बजे मां ने पुलिस को जानकारी दी। मां-बेटी ने कोतवाली पहुंचकर आरोपी चाचा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया और आरोपी पर मुकदमा दर्ज कर लिया।
The Raymond Shop से उठाएं 50% तक सेल का फायदा: 9149331926






























