चमरी में हुए विवाद में दो नामजद व छह अज्ञात पर मुकदमा










चमरी में हुए विवाद में दो नामजद व छह अज्ञात पर मुकदमा

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला चमरी में स्थित सोसायटी के बराबर वाली गली में मंगलवार की शाम रास्ते से कार हटाने के विवाद में दो पक्षों में कहासुनी हुई जिसने मारपीट का रूप ले लिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। उसके बाद दोनों पक्ष के लोग अंधेरे का फायदा उठाकर भाग खड़े हुए। दरोगा की तहरीर के आधार पर पुलिस ने दोनों पक्षों के दो नामजद व अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दरोगा कृष्णपाल सिंह ने बताया कि मंगलवार की शाम करीब सवा सात बजे डायल 112 पर मोहल्ला चमरी में रास्ते से कार हटाने के विवाद में दो पक्षों में मारपीट होने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते पर ही वह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जांच शुरू की।

इस दौरान कुछ लोग गाली-गलौज कर एक दूसरे के साथ डंडो से हमला कर रहे थे। उसके कारण वहां अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। पुलिसबल को देखकर आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग खड़े हुए। शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए वहां मौजूद लोगों से पूछताछ की। रास्ते से कार हटाने को लेकर हुए विवाद में जमकर मारपीट हुई। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए दो नामजद व छह अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कर लिया।

Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010








  • Related Posts

    जाने 12 जनवरी का सब्जियों का भाव

    🔊 Listen to this जाने 12 जनवरी का सब्जियों का भाव हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): जाने 12 जनवरी का सब्जियों का भाव दिनांक: 12/02/2026 सब्जी               भाव (प्रति किलो) देशी टमाटर  …

    Read more

    मेजों से लदी ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से तीन घायल

    🔊 Listen to this मेजों से लदी ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से तीन घायल हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना क्षेत्र में मंगलवार की रात मेजो से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली कमजोर स्लैब…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जाने 12 जनवरी का सब्जियों का भाव

    जाने 12 जनवरी का सब्जियों का भाव

    मेजों से लदी ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से तीन घायल

    मेजों से लदी ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से तीन घायल

    दोनों शुगर मिलों ने किया पौने 10 करोड़ रुपए का भुगतान

    दोनों शुगर मिलों ने किया पौने 10 करोड़ रुपए का भुगतान

    गढ़: दोपहर एक बजे से शाम पांच बजे तक विद्युत आपूर्ति रहेगी प्रभावित

    गढ़: दोपहर एक बजे से शाम पांच बजे तक विद्युत आपूर्ति रहेगी प्रभावित

    चमरी में हुए विवाद में दो नामजद व छह अज्ञात पर मुकदमा

    चमरी में हुए विवाद में दो नामजद व छह अज्ञात पर मुकदमा

    डीएम ने एचपीडीए चौराहा के सुंदरीकरण के दिए निर्देश

    डीएम ने एचपीडीए चौराहा के सुंदरीकरण के दिए निर्देश
    error: Content is protected !!