हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र के गांव रझैड़ा में सोमवार को दो युवकों ने एक ट्रक क्लीनर के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक मालिक की तहरीर पर पूर्व ब्लाक प्रमुख समेत दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।
आपको बता दें कि गांव रझैड़ा निवासी रईस ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि सोमवार को उसने अपना ट्रक गांव में ही सड़क के किनारे खड़ा कर दिया था। ट्रक क्लीनर जैद रात को ट्रक में ही सोया हुआ था। गांव के ही दो युवक ट्रक खड़ा देख भड़क गए। दोनों ने जैद से गाली गलौज करते हुए मार पिटाई शुरू कर दी और ट्रक का शीशा भी तोड़ दिया। थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि गांव की ही रहने वाले पूर्व ब्लाक प्रमुख रविंद्र यादव और प्रदीप कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की कार्यवाही की जा रही है।
एक ही दुकान से प्लास्टिक का सारा सामान होलसेल दाम पर खरीदें: 9359986878



























