हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर गांव गालंद निवासी भाजपा मंडल अध्यक्ष नवीन तोमर, फजर और गुलफाम के खिलाफ मारपीट, धोखाधड़ी, लूट समेत अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया है। वहीं नवीन तोमर ने कहा कि जमीन का पुराना विवाद चल रहा है। उनके ऊपर इन्हीं आरोपों में कोर्ट के आदेश पर पहले भी मुकदमा दर्ज किया गया था जिसे पुलिस ने विवेचना में फर्जी पाते हुए निरस्त कर दिया था।
गांव गालंद निवासी जितेंद्र कुमार ने बताया कि महीउद्दीन नगर ढ़वारसी निवासी फजर मोहम्मद और गुलफाम ने दो जनवरी को जालसाजी से जमीन को गालंद के नवीन के नाम करा दी। उसके बाद 28 जुलाई को चार अज्ञात आरोपी उसके कार्यालय में पहुंचे और तोड़फोड़ करते मारपीट की और चैन भी लूट ली और जाति सूचक शब्द का इस्तेमाल किया। इसके बाद कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है ।
हापुड़ में चखें अमृतसरी छोले व चूर-चूर नाम के साथ और भी बहुत कुछ: 9756665683






























