👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली पुलिस ने एक युवक की पिटाई के मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। गढ़मुक्तेश्वर के प्रभारी निरीक्षक सोमवीर सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले में जांच कर कार्रवाई की जा रही है।
गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के गांव जनूपुरा निवासी राहुल ने बताया कि वह घर से बाहर किसी काम से जा रहा था कि बीच रास्ते में उसे गांव के एक युवक ने देखा जिसने अभद्रता शुरू कर दी। विरोध करने पर पीटना शुरू कर दिया। इसी बीच उसके दो अन्य साथी भी मौके पर पहुंचे और पीड़ित को जमकर पीटा। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
किफायती दामों पर खरीदें टाइल्स: 9837824010































