
लाठी-डंडों से हमला करने के मामले में तीन पर मुकदमा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव सरावनी में एक व्यक्ति के साथ तीन लोगों ने लाठी-डंडों से मारपीट की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
गांव सरावनी के उमेश ने बताया कि 31 मार्च की शाम को वह गांव जा रहा था। जब वह मुनकाद के घर के सामने पहुंचा तो उसके भाई अब्दुल सलाम और उसके दोनों पुत्र पप्पू उर्फ शान मोहम्मद व अब्दुल ने उसे रोक लिया। उन्होंने गाली गलौज करते हुए लाठी डंडों से वार किया जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों के आने पर आरोपी फरार हो गए। स्वजन ने उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
JMS में Admission के लिए संपर्क करें: 7302252600






























