हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शक्ति नगर की रहने वाले शिक्षक की पत्नी के साथ गाली गलौज कर हत्या की धमकी देने का मामला सामने आया है जिसके बाद पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शक्तिनगर निवासी राजेश पूर्व माध्यमिक विद्यालय भगवानपुर में पूर्व प्रधानाध्यापक है जिनकी पत्नी गीता रानी के साथ पड़ोस में रहने वाले दो आरोपियों ने गाली गलौज की जिसका विरोध करने पर हत्या करने की धमकी दी। मामले की तहरीर मिलने पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288


























