👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर पुलिस ने घर लौट रही इंटर कॉलेज की छात्रा से छेड़छाड़ के मामले में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मामला एक सितंबर का है जब इंटर कॉलेज में पढ़ने वाली एक छात्र छुट्टी के बाद घर लौट रही थी। रास्ते में हर्ष ने युवती के साथ छेड़छाड़ की। हर्ष के साथ ही कल्लन ने युवती को जबरन होटल ले जाने का भी प्रयास किया। उस दौरान विक्की और सौरभ भी वहां आ गए जिन्होंने दुपट्टा खींचा। पीड़िता ने किसी तरह भाग कर अपनी जान बचाई जिसकी तहरीर के आधार पर पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
हापुड़ में अब पांच मिनट में हटवाएं मस्से: 7668219093



























