
👁 0 views Views
चोर समझकर युवती के साथ मारपीट करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र के गांव शेखपुर खिचरा में एक युवती को ग्रामीणों ने चोर समझ कर पीटा। मामले से जुड़ी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई। युवती की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए अज्ञात आरोपियों पर मुकदमा दर्ज किया है और लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। पुलिस पूछताछ में पता चला कि युवती गांव की ही है जिसे संदिग्ध चोर समझकर गांव वालों ने पीटा। अफवाह के बाद ग्रामीणों ने युवती को पीटा था जिसके बाद पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया है।
लिवगार्ड की दमदार बैटरी खरीदने के लिए संपर्क करें: 6396202244

































