हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में एक मीट की दुकान की पुरानी वीडियो भजन के साथ वायरल करने के मामले में पुलिस ने दुकान संचालक की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। सीओ सिटी हापुड़ अशोक सिसोदिया ने बताया कि वीडियो काफी पुराना है। माहौल बिगाड़ने के लिए किसी अराजक तत्व ने वीडियो के साथ भजन लगाकर उसे प्रसारित किया। पुलिस का कहना है कि किसी भी सूरत में अफवाहों पर ध्यान ना दें।
हापुड़ में शनिवार को एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हुआ। एफआईआर के अनुसार किला कोना निवासी मोहम्मद कासिम ने बताया कि मीनाक्षी रोड पर उसकी मीट की दुकान है जहां किसी ने दुकान से जुड़ा एक वीडियो रिकॉर्ड कर इंटरनेट पर वायरल कर दिया और उसमें भजन लगा दिया जबकि श्रावण मास से चार जुलाई से दुकान बंद है। ऐसे में मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
किराने के सामान की फ्री होम डिलीवरी : 7302805950






























