
👁 11 views Views
कृपानगर बीघेपुर में घर में घुसकर मारपीट के मामले में छह पर मुकदमा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना कपूरपुर क्षेत्र के गांव कृपानगर बीघेपुर में घर में घुसकर दो बार मारपीट और तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। पीड़िता कविता पत्नी श्याम की तहरीर पर पुलिस ने छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने गांव के शोहित, गुड्डू, अक्की, सनी और अमित समेत छह पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों पर आरोप है कि शुक्रवार की देर शाम उन्होंने घर में घुसकर मारपीट की। पुलिस जांच कर रही है।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264

































