हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): थाना हाफिजपुर के ग्राम कुराना में बिना अनुमित 14 आम के हरे पेड़ काटे जाने पर वन दरोगा की ओर से 6 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
गौरव कुमार गर्ग वन दरोगा हापुड रेंज ग्राम कुराना ने थाना हाफिजपुर में दर्ज कराए मुकदमे में बताया है कि हापुड़ में 11 मार्च 2024 को उसे सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम कुराना में 14 आम वृक्षों का बिना वन विभाग से अनुमति लिए ही अवैध कटान किया गया है। वह तुंरत ही अपने हमराह सरिता भटट वन रक्षक को साथ लेकर घटनास्थल पर पहुंचा तो पाया कि घटनास्थल पर मौके पर 14 आम वृक्षों के गड्ढे पाए । वृक्षों का पालन खेत मालिक तफसील आलम पुत्र आस मौहम्मद, तनवीर आलम पुत्र आस मौहम्मद निवासी ग्राम कुराना तहसील धौलाना थाना हाफिजपुर व ठेकेदार परवेज पुत्र मोमीन निवासी किठौर, शाहिद पुत्र भूरे निवासी किठौर, मतीन पुत्र इलियास निवासी ग्राम किठौर जिला मेरठ द्वारा किया गया है।
72 घंटों में कराएं दातों का इम्प्लांट, बिना चीरा लगाए: 7668219093



























