हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव अटूटा में दूधिया पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने एक नामजद व पांच अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
आपको बता दें कि बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव अटूटा निवासी नेपाल सिंह 21 जनवरी की शाम को करीब 7:30 बजे दूध लेकर बाबूगढ़ छावनी जा रहा था। जैसे ही वह गांव में सतवीर की ट्यूबवेल के पास पहुंचा तो घात लगाए बैठे आधा दर्शन दबंगों ने उस पर लोहे की रोड से हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपी मौके से भागने में कामयाब रहे। इसके बाद पीड़ित को गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद पुलिस ने शिवम और पांच अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010


























