हापुड, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के अंतर्गत स्वर्गाश्रम रोड पर एक मकान में अवैध रुप से चल रहे सिरोही अस्पताल के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो गया है। तहरीर के आधार पर जांच होने के बाद मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
हापुड़ की स्वर्गाश्रम रोड पर स्थित सिरोही नर्सिंग होम में प्रसव के समय अंबेडकरनगर निवासी एक महिला की मौत हो गई थी। परिजनों ने इलाज में अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगाया था। महिला के ससुर ने अस्पताल के खिलाफ तहरीर देकर मामले में कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस ने सिरोही अस्पताल के खिलाफ आईपीसी की धारा 336, 338, 504 के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी है।
चिकित्सकों का नाम अज्ञात:
मुकदमा दर्ज होने के बाद कई सवाल खड़े हो रहे हैं। रिपोर्ट में सिर्फ अस्पताल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है जबकि चिकित्सक का नाम अज्ञात रखा गया है। वहीं जिस के घर में अस्पताल चल रहा था उसपर भी कोई कार्रवाई होती नजर नहीं आ रही है।
हापुड़ में चखे अमृतसरी छोले और चूर-चूर नान का स्वाद: 8979755041, 7055225333

































