हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली पुलिस ने डुप्लीकेट कपड़ा बेचने के मामले में दो दुकानदारों के खिलाफ कॉपीराइट अधिनियम की धारा 51, 63 तथा आईपीसी की धारा 420 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। गढ़ पुलिस ने ब्रांडेड कंपनी के पदाधिकारी की तहरीर पर गढ़ निवासी अनिल कुमार आर्य (संचालक आर्य साड़ी कलेक्शन) तथा अश्विनी कुमार (संचालक मीना क्लॉथ एंपोरियम) के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। महाराष्ट्र से आई कंपनी की टीम ने मीना क्लॉथ एंपोरियम से आठ थान तथा आर्य साड़ी कलेक्शन से 14 थान रेमंड का नकली कपड़ा बरामद किया है। दोनों दुकानदार ग्राहकों के साथ धोखाधड़ी कर डुप्लीकेट माल बेच रहे थे। मामले की जानकारी मिलने पर कंपनी के पदाधिकारियों ने गढ़ पुलिस के साथ दोनों दुकानों पर छापा मारा और डुप्लीकेट माल बरामद किया। इसके बाद पुलिस ने कंपनी के पदाधिकारी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
HERO: आधार कार्ड लाएं बाइक घर ले जाएं OFFER: 9289923209*































