हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) :हापुड़ की स्वर्ग आश्रम रोड पर स्थित एक दुकान का संचालक लालच के चलते जेके सीमेंट लिमिटेड की नकली वॉल पुट्टी बेच रहा था। जेके सीमेंट लिमिटेड की ओर से अधिकृत कंपनी के पदाधिकारी इमरान अहमद ने दुकानदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने कॉपीराइट एक्ट की धारा 63/65 के तहत दुकानदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
आपको बता दें कि हापुड़ देहात क्षेत्र के मोहल्ला पन्नापुरी निवासी 36 वर्षीय सुरेश कुमार पुत्र नत्थू सिंह की स्वर्ग आश्रम रोड पर एस के पेंट नाम से दुकान है। कंपनी को सूचना मिली थी कि यहां जेके वॉल पुट्टी के थैले में नकली पुट्टी बेची जा रही है। पदाधिकारियों ने हापुड़ कोतवाली पुलिस को मामले से अवगत कराया जिसके बाद पुलिस ने दुकान पर छापा मारा जहां दुकान के बराबर में स्थित गोदाम में 7 बैग मिले। इसी के साथ डेढ़ सौ मीटर की दूरी पर स्थित एक अन्य गोदाम में 140 बैग जेके वॉल पुट्टी के भरे मिले। कंपनी ने जब कागजात मांगे तो दुकानदार दिखाने में असमर्थ रहा जिसके बाद उसने बताया कि यह कट्टे उसने मेरठ के जहिदपुर से मंगवाए हैं। पुलिस ने इस दौरान दुकानदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गंजापन व झड़ते बालों की समस्याओं के लिए सम्पर्क करें : 9719123457 पर


























