
महिला समेत तीन के साथ मारपीट के मामले में सात पर मुकदमा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव सिंमरौली में जमीनी विवाद में दो पक्ष आमने-सामने आ गए। इस दौरान जमकर मारपीट हुई। मारपीट में एक महिला समेत तीन लोग घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने मामले में दो नामजद और पांच अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया है।
गाजियाबाद के खेड़ीखेड़ा गांव के विजेंद्र कुमार ने बताया कि उसका गांव सिंगरौली के योगराज के साथ लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। 21 अगस्त को राजस्व विभाग की टीम ने विवादित जमीन पर पैमाइश की जो विजेंद्र के पक्ष में की गई। इस फैसले से नाराज कुछ लोगों ने विजेंदर और उसके परिवार पर हमला कर दिया। 15 सितंबर की रात को बिजेंदर अपने खेत पर भतीजे राकेश और राकेश की पत्नी सोनिका के साथ बैठे थे। तभी गांव के गुरविंदर और शेखर अपने पांच अज्ञात साथियों के साथ वहां पहुंचे और उन्होंने पीड़ित पक्ष पर हमला कर दिया। इस दौरान सोनिका गंभीर रूप से घायल हो गई। आरोपी मौके से फरार हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज किया है।
दिल्ली से मात्र 80 किलोमीटर दूर, छह लाख में बुक करें 50 गज का प्लॉट: 9899722241

































