हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली पुलिस ने साजिश रच कर आठ लाख रुपए हड़पने के मामले में प्रॉपर्टी डीलर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के गांव निजामपुर निवासी व्यक्ति की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
निजामपुर निवासी नरेश कुमार ने बताया कि आनंद विहार में श्री खाटू श्याम प्रॉपर्टी का ऑफिस है जो आशुतोष पंडित उर्फ शूटर का है। आशुतोष पंडित उर्फ शूटर ने पीड़ित के साथ षड्यंत्र के तहत धोखाधड़ी से आठ लाख रुपये हड़प लिए। आरोपी ने कहा कि उसकी सांठ गांठ ऊपर तक है। पीड़ित ने बताया कि उसकी मेहनत की कमाई हड़प ली। इसके बाद वह थाने पहुंचा और पुलिस से मामले में कार्यवाही की मांग की। हापुड़ कोतवाली पुलिस ने आशुतोष पंडित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
एस. ए. इंटरनेशनल स्कूल में एडमिशन के लिए सम्पर्क करेः 9258003065

IIEM Group of Institutions || For Admission Call @ 9837791132





























