हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ पुलिस ने एक गांव में स्थित मंदिर में पूजा करने गई युवती के साथ छेड़छाड़ करने के मामले में पुजारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार एक युवती मंदिर गई थी जहां उसके साथ पुजारी ने छेड़छाड़ की। जब वह घर पहुंची तो उसने परिजनों को आप बीती बताई जिसके बाद पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
घटना शनिवार की है जब युवती पूजा अर्चना के लिए मंदिर पहुंची और मंदिर के पुजारी ने पीड़िता का हाथ पकड़कर कमरे में खींचने का प्रयास किया लेकिन किसी तरह उसने खुद को बचाया। शोर सुनकर आसपास मौजूद लोग इकट्ठा हुए इसके बाद पुजारी मौके से भाग खड़ा हुआ।
ब्राइडल बुकिंग पर 50% की भारी छूट: 8218124225 || पहली 10 ब्राइडल के लिए




























