👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में अवैध खनन जोरों पर है जिस पर कार्रवाई करते हुए गुरुवार को नौ लोगों के मुकदमा दर्ज किया गया। बता दें कि मामला जनपद हापुड़ के थाना धौलाना की पारपा नहर के पास का है जहां भैंसा बग्गी से बालू और रेत का अवैध खनन किया जा रहा था। सिंचाई सीच पर्यवेक्षक पारपा महेश चंद्र गुप्ता की तहरीर पर पुलिस ने फरकान, मुजम्मिल, शमशाद, शादाब, बद्दन, आस मोहम्मद, शाकिर, जाकिर, मंटू के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। सभी आरोपी बुलंदशहर के रहने वाले हैं।



























