
सर्राफ से सोना हड़पने के मामले में मां-बेटे पर मुकदमा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के सराफा बाजार में एक सर्राफ से 2,086 ग्राम सोना ठगने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने जब अपना सोना वापस मांगा तो उसे झूठे मुकदमे में फंसाने और जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए मां-बेटे के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है।
सर्राफ कुश गोयल निवासी सर्राफा बाजार ने बताया कि छज्जूपुरा निवासी प्रमोद कंसल उनके यहां सामान खरीदने के लिए आते थे। प्रमोद कंसल उनके यहां बंधेल ज्वैलरी बनवाने के लिए सोना देते थे। प्रमोद का बेटा आकाश कंसल भी अपने पिता के साथ इस व्यवसाय में शामिल था। प्रमोद का कुछ समय पहले देहांत हो गया लेकिन प्रमोद कंसल के समय से और उसके बाद आकाश कंसल पर बंधेल ज्वेलरी के दिए गए 2086 ग्राम सोने का हिसाब बाकी है। कुछ ने आकाश कंसल से बार-बार सोना और उसके बदले पैसे वापस करने की मांग की तो आकाश टाल-मटोल करता रहा। आकाश की मां विनती कंसल ने पीड़ित को धीरे-धीरे रकम चुकाने का वादा किया लेकिन पैसे और सोना नहीं दिया। जब कुश को ठगी का एहसास हुआ तो उसने पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने आकाश कंसल और उसकी मां विनीता कंसल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365



























