
किसानों से धोखाधड़ी पर कर्नाटक की कंपनी उत्कल ट्यूबर प्राइवेट लिमिटेड पर मुकदमा दर्ज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र के गांव मुरादपुर निजामसर के करीब एक दर्जन किसानों ने कर्नाटक की कंपनी उत्कल ट्यूबर प्राइवेट लिमिटेड व 10 कर्मचारियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है। आरोप है कि किसान को कंपनी ने आलू की अनुबंध खेती के नाम पर उन्हें मुनाफे का लालच देकर उनकी मेहनत की कमाई हड़प ली। धोखाधड़ी का एहसास होने पर किसानों ने कार्रवाई की मांग की जिसके बाद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
गांव मुरादपुर निजामसर के किसान सचिन, कमलेश, मगणवीर, आवेश, सुखपाल, नीटू, युद्धवीर, मदनपाल, सुशील, रामनिवास, धर्मवीर ने बताया कि कंपनी ने उनके साथ आलू की खेती के लिए अनुबंध m किया था। निज़ामसर के अनुसार कंपनी ने उन्हें अच्छे मुनाफे का वादा किया था। किसानों ने मेहनत और लगन से आलू की खेती की और कंपनी को आलू की आपूर्ति करा दी। छह महीने बाद भी कंपनी ने उन्हें कोई भुगतान नहीं किया। जब किसानों ने कंपनी के प्रतिनिधियों से संपर्क किया तो उन्हें बार-बार झूठे आश्वासन दिए गए। पूछताछ करने के बावजूद भी भुगतान न मिलने पर किसानों को ठगी का एहसास हुआ जिसके बाद उन्होंने कंपनी के साथ-साथ संजय फूलदास महंत, परवीर, शरद गौड़, अमित, तरुण ठाकुर और सिंभावली के हसनपुर के आकाश पर मुकदमा दर्ज कराया।
संतोष कुमार सर्राफ एंड सन लेकर आए हैं ‘अल्ट्रा लाइट वेट ज्वैलरी’ आपके बजट में: 8218841053





























