हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में अवैध रूप से संचालित दो अस्पताल संचालकों के खिलाफ डिप्टी सीएम और नोडल अधिकारी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। 22 सितंबर को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गढ़मुक्तेश्वर के एम जी एम एस अस्पताल का निरीक्षण किया था जहां जांच में पाया गया कि अस्पताल बिना पंजीकरण के चल रहा है। ऐसे में ऑपरेशन थिएटर और लेबर रूम को सील किया गया।
उसके बाद स्वास्थ्य विभाग को सूचना मिली की एक मरीज का ऑपरेशन सील किए गए अस्पताल एमजीएमएस में हुआ है जिसे ऑपरेशन के पश्चात गढ़ के मेला मार्ग पर स्थित अनीता त्यागी के यहां भेज दिया गया है। डिप्टी सीएम की तहरीर के आधार पर गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने अनीता त्यागी और गोपाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
Hero की स्कूटी अब लोन कराकर 1100 रुपए में घर ले जाएं : 9289923209


























