
दहेज उत्पीड़न के आरोप में यूपी पुलिस में तैनात सिपाही पति समेत ससुराल पक्ष पर मुकदमा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के महिला थाना पुलिस ने एक महिला की तहरीर के आधार पर उत्तर प्रदेश पुलिस में तैनात सिपाही समेत ससुराल पक्ष के लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। दहेज उत्पीड़न के आरोप में यह कार्रवाई की गई है।
हापुड़ जनपद के थाना देहात क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने बताया कि उसकी शादी पर 20 फरवरी 2025 को हिंदू रीति-रिवाज से बाबूगढ़ क्षेत्र के रहने वाले एक युवक के साथ हुई थी। उसका पति फिलहाल उत्तर प्रदेश पुलिस में जनपद आगरा में सिपाही के पद पर तैनात है। पीड़िता का कहना है उसके मायके वालों ने शादी में करीब 35 लाख रुपए खर्च किए थे लेकिन ससुराल पक्ष के लोग लगातार अतिरिक्त दहेज की मांग कर रहे हैं। देवर अश्लील हरकते करता है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर कार्रवाई करते हुए सिपाही पति समेत ससुराल पक्ष के लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मेरठ स्वीट्स से बनवाएं स्पेशल भाजी बॉक्स: 9897693627



























