
ग्राम प्रधान के बेटे पर हमला व फायरिंग करने के आरोप में मुकदमा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव लहडरा में ग्राम प्रधान के बेटे समेत अन्य युवक पर हमला और फायरिंग करने का आरोप है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने दो नामजद समेत तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव लहडरा की रहने वाली शिवानी ने बताया कि सोमवार की सुबह उसके पति शोभित नोएडा जा रहे थे। नानई मार्ग पर रजवाहा के पास ग्राम प्रधान के बेटे रॉबिन और उसके रिश्तेदार ने पति शोभित का रास्ता रोक लिया और पिस्तौल, लाठी-डंडे व रोड से हमला कर दिया। अन्य लोगों को आता देख आरोपियों ने फायरिंग कर दी और मौके से फरार हो गए। इसके बाद पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365






























