
युवक को पीटने के मामले में चार सगे भाइयों पर मुकदमा
हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र के गांव वैठ निवासी आफताब के साथ मारपीट करने के मामले में से मामले में सिंभावली पुलिस ने घायल के भाई फकीरा पुत्र भूरे की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने सिंभावली क्षेत्र के गांव वैठ निवासी सुहानिया मंजूर के चार बेटों मानू, भूरे, वारिश और मेहताब के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
फ़कीरा ने बताया कि उसका भाई 27 अगस्त को किसी काम से सामान लेने के लिए जा रहा था कि रास्ते में आरोपियों ने लाठी-डंडों से उसे पीटा जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। शोर सुनकर आसपास मौजूद लोग एकत्र हुए जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामले में चारों भाइयों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069






























