हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली पुलिस ने अतिरिक्त दहेज की मांग व मार पिटाई करने के मामले में विवाहिता के जेठ पुलिसकर्मी सचिन कुमार, पति सुमित कुमार, ससुर राजवीर सिंह पुत्र खजान सिंह, सास मुन्नी, जेठानी गुरमीत निवासीगण बछलौता बाबूगढ़ तथा नंद सोनिका पत्नी मोहित निवासी गांव भगवानपुर सिंभावली के खिलाफ प्रीति उर्फ मीनू पुत्री सुदेशपाल निवासी गांव असरा मुरादपुर हापुड़ देहात की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने बुधवार की शाम आईपीसी की धारा 498-ए, 307, 354, 323, 504 व 506 तथा दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3/4 में मुकदमा दर्ज किया है।
अतिरिक्त दहेज की कर रहे थे मांग:
प्रीति ने बताया कि उसकी शादी 11 दिसंबर 2020 को हिंदू रीति रिवाज के अनुसार सुमित कुमार के साथ हुई थी। शादी में उसके परिजनों ने 12 लाख रुपए खर्च किए थे लेकिन ससुराल पक्ष के लोग शादी के पश्चात अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर उसके साथ मारपीटाई करते। पीड़िता का आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग दहेज में स्विफ्ट गाड़ी और पांच लाख रुपए नकद न मिलने पर उसके साथ मारपीट करते। भूखा प्यासा भी रखते।
पुलिसकर्मी जेठ रखता बुरी नियत:
उसका जेठ सचिन उस पर बुरी नियत रखता। आपको बता दें कि सचिन बागपत में उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही के पद पर तैनात है। पीड़िता ने सचिन की हरकत का विरोध किया और अपनी सास और ससुर को बताया तो उन दोनों ने महिला साथ मार पिटाई की। 8 मई 2024 को मायके वाले आए और समझाने का प्रयास किया लेकिन उनके साथ भी गलत व्यवहार किया गया जिसके बाद पीड़िता अपने मायके आ गई।
पीड़िता का आरोप है कि 12 मई को जब वह अपने ससुराल वापस लौटी तो उसे घर में घुसने नहीं दिया और जान से मारने का प्रयास किया। उसके साथ मारपीट की और गला घोंटकर जान से मारने की कोशिश की जिससे वह बुरी तरीके से घायल हो गई। इस दौरान आसपास मौजूद लोग इकट्ठा हुए और पीड़िता ने पुलिस को कॉल किया। पुलिस के आने से पहले ही ससुराल पक्ष के लोग मौके से फरार हो गए। इसके बाद पीड़िता की तहरीर पर बाबूगढ़ कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
Hair Transplant || हेयर ट्रांसप्लांट के लिए संपर्क करें: 7668219093




























