
घर के बाहर हवाई फायरिंग करने के मामले में बाप-बेटे पर मुकदमा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली पुलिस ने घर के बाहर हवाई फायरिंग करने के मामले में बाप-बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस बाप-बेटे की तलाश कर रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव होशदारपुर गढ़ी के सोनू ने बताया कि उसका गांव के ही देवेंद्र, उसके पुत्र मोहित और राहुल के बीच न्यायालय में एक वाद चल रहा है। मामला 27 अगस्त 2025 का है जब वह मुकदमे की तारीख के चलते हापुड़ स्थित जेएम फर्स्ट न्यायालय में गया था। वहां से लौटते समय जब कचहरी के गेट पर पहुंचा तो मोहित नशे की हालत में आया और उसके साथ गाली-गलौज करने लगा जिसका सोनू ने विरोध किया तो मोहित ने उसे न्यायालय में उसके खिलाफ गवाही देने पर जान से मारने की धमकी दी। कचहरी में तैनात पुलिसकर्मियों ने मोहित को डाटा जिसके बाद वह वहां से भाग गया। इसके बाद शाम करीब 7:00 बजे मोहित ने पीड़ित के घर पहुंच कर गाली-गलौज शुरू किया। जान से मारने की धमकी दी। इसी बीच रात 7:30 बजे मोहित का पिता देवेंद्र तमंचा लेकर उसके घर के बाहर पहुंचा और हवाई फायरिंग की। इस दौरान घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। बाबूगढ़ थाना प्रभारी महेंद्र सिंह का कहना है कि पुलिस ने मोहित और उसके पिता देवेंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कैटरिंग के लिए संपर्क करें राधे कृष्णा कैटर्स: 9897892601






























