हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के बहादुरगढ़ में अनुमति से अधिक पेड़ काटने के मामले में वन विभाग के वन रक्षक सोनू की तहरीर पर बहादुरगढ़ पुलिस ने ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए रिपोर्ट दर्ज की है। दरअसल हाल ही में बहादुरगढ़ क्षेत्र में पेड़ काटने का वीडियो सामने आया था। वन विभाग ने जब मामले की जांच की तो पता चला की अनुमति से अधिक पेड़ काटे गए हैं जिसके चलते वन रक्षक सोनू की तहरीर के आधार पर बहादुरगढ़ पुलिस ने ठेकेदार शब्बू चौधरी समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। बताते चलें कि ठेकेदार शब्बू चौधरी और शोएब ने बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव सलारपुर में किसान जय प्रकाश के खेतों में 35 पेड़ों को काटने की अनुमति ली थी लेकिन ठेकेदार ने अनुमति से अधिक पेड़ों को काट दिया जिसके चलते यह कार्रवाई हुई है।
SIMS CONGRATULATES 2019 BATCH STUDENTS FOR EXCELLENT RESULT, MD/MS RESULT 100% PASS

































