
लेखपाल की मौत के मामले में शिकायतकर्ता पर मुकदमा दर्ज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना तहसील में निलंबित चल रहे लेखपाल सुभाष मीणा ने आत्महत्या कर ली थी। धौलाना पुलिस ने मामले में मृतक के पुत्र सचिन की तहरीर के आधार पर शिकायतकर्ता भूपेंद्र सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि भूपेंद्र सिंह मामले का निपटारा करने के लिए पांच लाख रुपए की मांग कर रहा था।
तीन जून को गांव डहाना में जनचौपाल के दौरान ग्रामीणों ने सुभाष मीणा पर निजी सहायक के माध्यम से रुपए वसूलने का आरोप लगाया था जिसके बाद जिलाधिकारी ने लेखपाल को निलंबित कर दिया था। निलंबित चल रहे लेखपाल ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मृतक के पुत्र मेरठ के सरधना क्षेत्र के गांव जाफरनगर बेगमाबाद निवासी सचिन कुमार की तहरीर के आधार पर शिकायतकर्ता डहाना गांव निवासी भूपेंद्र सिंह के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज किया है।
एक कॉल पर लगवाएं रेडीमेड बाउंड्री : 9027125102, 9105625102 || शानदार क्वालिटी






























