हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली पुलिस ने रिश्वतखोर रिटायर्ड लेखपाल अरविंद शर्मा के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 और 8 में मुकदमा दर्ज किया है। हापुड़ तहसील कार्यालय में तैनात राजस्व निरीक्षक रामवीर सिंह की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। रामवीर सिंह का कहना है कि वीडियो वायरल होने से विभाग की छवि धूमिल हो रही है।
वीडियो में नजर आ रहा यह रिश्वतखोर सेवानिवृत्त लेखपाल अरविंद शर्मा है जिसने अपनी ड्यूटी को पूरा करने के लिए 11,000 रिश्वत ली। दाखिल खारिज के लिए अरविंद शर्मा ने पीड़ित से रुपए लिए थे जिसका वीडियो बनाकर उसने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। गाजियाबाद के मोदीनगर तहसील क्षेत्र के गांव त्योड़ी निवासी अब्दुल कदीम पुत्र मुस्ताक अहमद के दो प्लॉटों के दाखिल खारिज कराने के लिए अरविंद शर्मा ने 11,000 रुपए की रिश्वत ली। वीडियो पुराना बताया जा रहा है लेकिन जब यह सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो विभाग की किरकिरी हुई जिसके बाद बुलंदशहर के वंचावली निवासी व हापुड़ तहसील में राजस्व निरीक्षक रामवीर सिंह की तहरीर पर रिश्वतखोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हापुड़: मीनाक्षी रोड स्थित प्रतिष्ठान से पनीर व खोए का नमूना लेकर प्रयोगशाला भेजा
🔊 Listen to this हापुड़: मीनाक्षी रोड स्थित प्रतिष्ठान से पनीर व खोए का नमूना लेकर प्रयोगशाला भेजा हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): होली के दृष्टिगत खाद्य सुरक्षा एवं औषधि…
Read more



























