हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के गांव के किसान के साथ धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोप है कि बैंक के शाखा प्रबंधक ने 4.25 लाख रुपए हड़प लिए। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने तत्कालीन शाखा प्रबंधक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
गांव सरावा के रहने वाले किसान सुरेश ने बताया कि उन्होंने अपनी कृषि भूमि को गिरवी रखकर गांव बदनौली स्थित सिंडिकेट बैंक वर्तमान में केनरा बैंक की शाखा से अलग-अलग तारीखों में लोन लिया था। 14 अक्टूबर 2019 को पीड़ित बैंक की शाखा में पहुंचा और तत्कालीन शाखा प्रबंधक योगेश कुमार से लोन की धनराशि जमा कर ऋण खाता बंद करने के लिए कहा। शाखा प्रबंधक योगेश कुमार ने उसे ब्याज समेत 4.25 लाख जमा करने के लिए कहा। पीड़ित ने रुपए शाखा प्रबंधक को दे दिए। इसके बाद शाखा प्रबंधक ने उसे भूमि मुक्त पत्र, नो ड्यूज़ दे दिया। पीड़ित ने तहसील कार्यालय में एनओसी को जमा कराया और भूमि को बंधन मुक्त करा लिया लेकिन 9 अगस्त 2023 को पीड़ित जब गांव बदनौली स्थित केनरा बैंक की शाखा में खुले बचत खाते से रुपए निकालने गया था तो उसे पता चला कि उस पर पांच लाख का बैंक लोन है। इसके बाद उसने तत्कालीन शाखा प्रबंधक योगेश कुमार के खिलाफ फर्जीवाड़ा कर 4.25 लाख रुपए हड़पने का मुकदमा दर्ज कराया है।
Deewan Global School में एडमिशन के लिए संपर्क करें: 7618451651 पर






























