आचार्य को 30 लाख के फर्जी बॉन्ड थमाने पर मुकदमा












आचार्य को 30 लाख के फर्जी बॉन्ड थमाने पर मुकदमा

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र की तीर्थ नगरी ब्रजघाट स्थित एक आश्रम में बने गुरुकुल के आचार्य से शिष्य एवं उनके साथियों ने करीब 30 लाख रुपए की रकम को ठग लिया। पुलिस ने शिष्य सहित 7 लोगों पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

श्री कृष्णा आश्रम में संचालित गुरुकुल में इंदौर मध्य प्रदेश के पंडित चंद्रशेखर तिवारी आचार्य रहे। भिंड मध्य प्रदेश का एक शिष्य ब्रजकांत दुबे जो वर्तमान में गाजियाबाद में रहता है। वह 2011 में उनके संपर्क में आया। उसने गाजियाबाद के मोदीनगर के कथावाचक राहुल दीक्षित, मेरठ के परीक्षितगढ़ के मवी की शिवानी त्यागी, गाजियाबाद की तान्या चौधरी, संजीव शर्मा, विकास गर्चा व कनिका चौधरी से पहचान कराई। इन्होंने बैंक के कर्मचारी बनकर अलग-अलग किश्तों में 29 लाख 75 हजार 297 रुपए के फर्जी पॉलिसी बांड बनाकर थमा दिए। इन्होंने चार चेक जमानत के रूप में आचार्य को दिए। कुछ दिन बाद पता चला कि उपरोक्त लोगों ने उसे फर्जी पॉलिसी बांड देकर धोखाधड़ी की है। पुलिस ने ब्रजकांत, राहुल, शिवानी, तान्या, संजीव, व कनिका के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मात्र एक रुपए में लोन करा कर घर ले जाओ AC, फ्रिज, वाशिंग मशीन: 9536777474











  • Related Posts

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    🔊 Listen to this अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में…

    Read more

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    🔊 Listen to this दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र के गांव शेखपुर खिचरा में सोमवार को एक रेस्टोरेंट के सामने…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    हापुड़: स्कॉर्पियो सवार हमलावरों के नजदीक पहुंची पुलिस

    हापुड़: स्कॉर्पियो सवार हमलावरों के नजदीक पहुंची पुलिस

    होली पर पुलिस ने बांटी मिठाई

    होली पर पुलिस ने बांटी मिठाई

    होली पर पुलिस ने बांटी खुशियां

    होली पर पुलिस ने बांटी खुशियां

    गढ़ की दिव्यांशी ने उत्तीर्ण की सीए की परीक्षा

    गढ़ की दिव्यांशी ने उत्तीर्ण की सीए की परीक्षा
    error: Content is protected !!