हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में विद्युत विभाग की टीम ने सिंभावली के गांव वैट में छापा मारा और इस दौरान 15बिजली चोरों को रंगे हाथों दबोच लिया जो बिजली चोरी करते हुए पकड़े गए. इसके बाद विद्युत विभाग के अधिकारियों ने सभी बिजली चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया.
बता दें कि गढ़ के एक्सईएन के पी पुरी ने बताया कि बिजली विभाग ने बिजली चोरों के खिलाफ एक अभियान छेड़ा हुआ है जिसके चलते जगह-जगह जाकर विद्युत विभाग की टीम छापेमारी कर रही है. इसी कड़ी में सोमवार को सिंभावली के गांव वैट में विद्युत विभाग की टीम ने छापा मारा जहां पर कटिया डालकर चोरी करने वाले 15 चोरों को रंगे हाथों दबोच लिया और मुकदमा दर्ज करा जबरदस्त कार्रवाई की. केपी पुरी का कहना है कि किसी भी सूरत में राजस्व को चूना लगाने वाले बच नहीं सकेंगे.
अमृतसरी छोले व चूर-चूर नान का स्वाद नए तड़के के साथ: 8979755041































