
हापुड़, सीमन / संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र की तीर्थ नगरी ब्रजघाट में रविवार को नाविक व पुलिस से हाथापाई के मामले में गढ़ कोतवाली पुलिस ने नौ नामजद समेत 10 पर मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मेरठ के भावनपुर के गांव किनानगर के विवेक, विवेक की पत्नी ममता, मोनिका, सविता, ललिता, गाजियाबाद के कौशांबी के गांव भोवापुर के आकाश, तिलकराम, रिंकू, सुमित व अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया है।























