हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा क्षेत्र गांव लक्ष्मणगढ़ी निवासी महिला आरती ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर बताया है कि 25 मार्च 2024 को गांव के ही रहने वाले 10 आरोपियों ने घर में घुसकर जान से मारने की नीयत से पति पर हमला करना शुरू कर दिया। जब वह अपने पति को बचाने लगी तो आरोपी पिंटू ने महिला पेट में लात मार दी। इसके बाद वह जमीन पर बेहोश होकर गिर गई। बीच बचाव में आए पीड़िता के ससुर राजेंद्र के साथ भी आरोपियों ने लाठी-डंडों से मारपीट की है और आरोपियों ने उसकी चाची को भी नहीं बख्शा, उनके साथ भी मारपीट करनी शुरू कर दी। जब हंगामा होने लगा तो सभी आरोपी धमकी देकर वहां से फरार हो गए। इसके बाद स्थानीय पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई लेकिन स्थानीय पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की जिसके बाद पीड़िता ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। अब थाना पिलखुवा पुलिस ने शनिवार को न्यायालय के आदेश पर 10 नामजद आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।
Brainwaves International School में Admission के लिए काल करें: 8279806606

































