सरकारी भूमि बेचने के मामले में 10 पर मुकदमा दर्ज












सरकारी भूमि बेचने के मामले में 10 पर मुकदमा दर्ज

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के गांव स्वरूप निवासी युवक ने 10 लोगों पर सरकारी खाद के गड्ढो की भूमि फर्जी तरीके से बेचने का आरोप लगाया है। युवक की तहरीर के आधार पर न्यायालय के आदेश पर पुलिस से 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कr जांच शुरू कर दी है। आरोपियों ने उससे 1.80 लाख रुपए हड़प लिए।

गांव निवासी सरफराज अली ने बताया कि उसने गांव निवासी यूनुस से 100 वर्ग गज का प्लॉट डेढ़ लाख रुपए में खरीदना तय किया था। उसको लेकर आरोपी को बतौर स्याना एक लाख रुपए दे दिए। आरोपी ने इकरार नाम लिखवा कर नोटेरी कर दिया। बाकी 50 हजार बैनामा करते समय देने तय किए गए। इसी बीच प्लॉट के बराबर में पड़ी 30 गज जमीन भी आरोपियों ने झांसा देकर उसे 30 हजार में बेचने के लिए कहा। इस दौरान उसने कुल 1,30,000 रुपए यूनुस को दे दिए। इसके बाद जब आरोपी के पास बैनामा कराने के लिए गया तो वह बहाने बाजी करने लगा। कुछ दिन बाद जानकारी मिली कि आरोपी ने अपने साथी इंसाफ, सहरान, सुहेल, खलिक, शायबा, आयशा, अरशद, सहजर, वीरवती के साथ मिलकर उसे सरकारी भूमि बेची है। इसका फर्जी इकरार नामा कराकर आरोपियों ने रुपए हड़प लिए। विरोध करने और अपने पैसे मांगने पर आरोपियों ने पिटाई कर उसे घायल भी कर दिया। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया है।

Brainwaves International School: Admissions Open 2025-26 (Playgroup – Grade XI)











  • Related Posts

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    🔊 Listen to this अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में…

    Read more

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    🔊 Listen to this दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र के गांव शेखपुर खिचरा में सोमवार को एक रेस्टोरेंट के सामने…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    हापुड़: स्कॉर्पियो सवार हमलावरों के नजदीक पहुंची पुलिस

    हापुड़: स्कॉर्पियो सवार हमलावरों के नजदीक पहुंची पुलिस

    होली पर पुलिस ने बांटी मिठाई

    होली पर पुलिस ने बांटी मिठाई

    होली पर पुलिस ने बांटी खुशियां

    होली पर पुलिस ने बांटी खुशियां

    गढ़ की दिव्यांशी ने उत्तीर्ण की सीए की परीक्षा

    गढ़ की दिव्यांशी ने उत्तीर्ण की सीए की परीक्षा
    error: Content is protected !!