हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र के अंतर्गत ऑटो में सवार युवतियों से कुछ दबंगों द्वारा छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। युवती के भाई और दोस्त ने जब विरोध किया तो आरोपियों ने लात-घूंसों की बरसात कर उन्हें घायल कर दिया। हाफिजपुर पुलिस ने दो नामजद समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मामला 13 सितंबर का बताया जा रहा है जब हाफिजपुर क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती अपने भाई और भाई के मित्र के साथ ऑटो में सवार होकर किसी काम से जा रही थी। ऑटो में अन्य युक्तियां और तीन युवक भी बैठे थे। आरोप है कि युवकों ने ऑटो में बैठी युवतियों के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी जिसका पीड़ित युवती के भाई और उसके मित्र ने विरोध किया। दबंगों ने ऑटो सड़क पर रुकवाया और दोनों को जमकर पीटा। घर पहुंचने पर घायलों ने परिजनों को मामले से अवगत कराया जिसके बाद तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले की कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने दो नामजद समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
शुद्ध देसी घी की शुरुआत 600 रु प्रति हजार ML से : 9068607739




























